पटना: बंटी यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रवीश कुमार उर्फ 'बीसी' पुलिस मुठभेड़ में घायल
पटना में देह व्यापार का विरोध करने पर हुई बंटी यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रवीश कुमार उर्फ 'बीसी' को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार, रवीश कुमार उर्फ 'बीसी' हाजीपुर से पटना की ओर आ रहा था। उसकी लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही थी। सूचना के आधार पर देर रात करीब 2:50 बजे कोतवाली थाना और बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे घेरने की कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में एक गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, बंटी यादव हत्याकांड में इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Bihar, India | Jul 16, 2026