BHU के कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफ़ेसर ओम शंकर का आमरण अनशन जारी, छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला
Sadar, Varanasi | May 15, 2024 वाराणसी। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में स्थित सर सुंदर लाल हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट विभाग के अध्यक्ष, प्रोफ़ेसर ओम शंकर हृदय रोग विभाग में पिछले पाँच दिन से आमरण अनशन पर हैं। यह अनशन शनिवार को जारी हुआ था। तब से उनका वजन पाँच किलो कम हुआ है। मंगलवार अस्पताल की एक टीम उनकी सेहत की जांच करने पहुंची थी।