वाराणसी में बीयर की बोतल घोंपकर युवक की हत्याः जैतपुरा में रिक्शा चालक को पहले पीटा
Sadar, Varanasi | May 16, 2024 वाराणसी के जैतपुरा थाना के बकरियाकुंड इलाके में मंगलवार रात कुछ युवकों ने विवाद के बाद रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। उसे मारने पीटने के बाद बीयर की बोतल तोड़कर पेट में घोंप दी। वारदात को अंजाम देकर सभी हमलावर फरार हो गए।