प्रोफेसर डॉ. ओम शंकर के समर्थन में निकला 2KM का आक्रोश मार्च, 5 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं BHU के कार्डियोलॉजिस्ट
Sadar, Varanasi | May 16, 2024 पिछले 5 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट प्रो. ओमशंकर को आज छात्रों का समर्थन मिला। 500 से ज्यादा छात्रों ने आज 2 किलोमीटर लंबा आक्रोश मार्च निकाला। परिसर में विश्वनाथ मंदिर से लेकर सिंह द्वार तक छात्रों का बड़ा हुजूम नारेबाजी करते हुए पोस्टर और तख्तियां लेकर पैदल चलता रहा। विश्वनाथ मंदिर में काफी देर तक क्रांतिकारी गाने भी गाए गए।