मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला का नामांकन खारिजः बोले- कॉमेडी ही बेहतर
Sadar, Varanasi | May 16, 2024 वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला का पर्चा जांच के बाद खारिज हो गया। इसके बाद श्याम रंगीला भावुक हो गए। कहा- मैं हंसाने वाला कलाकार हूं, लेकिन आज कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। अब सोचता हूं कि कॉमेडी ही बेहतर फील्ड है, राजनीति मेरे बस की बात नहीं। शायद गंगा मां का मुझे आशीर्वाद नहीं मिला।