ओबरा: पटवध तिराहे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के पटवध तिराहा पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सीएचसी चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर रेफर कर दिया गया है।