नागौर: नागौर कृषि उपज मंडी के निर्माण अधीन मुख्य द्वार गिरा हादसे में दो मजदूर मलबे में दबे
Nagaur, Nagaur | May 29, 2024 नागौर कृषि उपज मंडी के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य चल रहा है इसी दौरान आज निर्माणाधीन द्वार का एक मलबा गिर गया। जिसके कारण दो मजदूर मलबे में दब गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी दौरान दोनों ही घायलों को निजी वाहन की सहायता से नागौर जेएलएन अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक के मजदूर की हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया।