समस्तीपुर: शहर के स्टेशन रोड पर रेल विकास एवं विस्तार मंच ने विभिन्न मांगों को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान
रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे शहर के स्टेशन रोड में जनसंपर्क अभियान चलाकर 29 मई को डीआरएम के समक्ष आयोजित होने वाले एकदिवसीय उपवास आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील समस्तीपुर वासियों से की गई। इस दौरान स्टेशन चौक पर सभा का आयोजन कर अटेरन चौक रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज का निर्माण करने