🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव
20 साल से छप्पर और कच्चे मकान में रहने को मजबूर परिवार, बरसात में घर में भर जाता है पानी
उन्नाव। ग्राम सभा करोवन के भग्गा खेड़ा गांव निवासी शिव कुमारी पत्नी बबली उर्फ मनोज कुमार करीब 20 वर्षों से छप्पर और कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में घर की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। छप्पर से पानी टपकने के साथ ही घर के अंदर जलभराव हो जाता है, जिससे परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
परिवार का कहना है कि इस समस्या के संबंध में क्षेत्रीय प्रधान एवं शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
वहीं, परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद दयनीय बताई जा रही है। पति को पोलियो की बीमारी होने के कारण वह चलने-फिरने और कमाने में असमर्थ हैं। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी शिव कुमारी के ऊपर है और वह बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का जीवन-यापन कर रही हैं।
पीड़ित परिवार ने जिला प्रश�
Unnao, Unnao | Sep 12, 2026