चैनपुर: स्वरोजगार को नई उड़ान: चैनपुर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को मिला बकरी यूनिट
चैनपुर प्रखंड परिसर स्थित प्रांगण में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2026 के अंतर्गत बकरा विकास योजना का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए गुरुवार शाम सात बजे बताया गया कि जिला परिषद समिति द्वारा अनुमोदित कुल दस चयनित लाभुकों के बीच पशुधन परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक