आगर: कमल कुंडी में श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन नंद उत्सव मनाया गया, गोवर्धन जी को लगा छप्पन भोग
श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन गुरुवार शाम 4 बजे नन्द उत्सव का आयोजन कमल कुंडी पर धूमधाम से हुआ। गोवर्धन जी को विशेष रूप से छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों शामिल थे। भक्तों ने इस पावन अवसर पर भगवान की भक्ति में लीन होकर कथा का आनंद लिया और गोवर्धन पूजा की विधिपूर्वक सम्पन्न की।