मधेपुरा: सदर अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
मधेपुरा सदर अस्पताल में मंगलवार को डिलीवरी के बाद एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मो. सिराज ने बताया कि अपनी पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल लाए थे। प्रसव के बाद बच्चा जन्म के समय स्वस्थ बताया गया, लेकिन बाद में उसकी स्थिति नाजुक बताकर उसे विशेष वार्ड में ले जाने को कहा गया।