बल्देवगढ़: देरी चौकी पुलिस ने एक महिला को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
देरी चौकी पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा महिलाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में पुलिस चौकी अंतर्गत लापता एक महिला को दस्तयाब किया गया। बताया गया कि उक्त महिला कई दिनों से लापता थी। जिसे पुलिस के द्वारा अन्य राज्य से दस्तयाब किया गया।उक्त महिला को पुलिस के द्वारा परिजनों के सुपुर्द किया गया।