कासगंज: नगला चींटा के समीप ट्रेन से गिरकर घायल हुई अज्ञात महिला, पुलिस ने परिजनों को खोजकर मिलवाया
कासगंज पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए ट्रेन से गिरकर घायल हुई एक अज्ञात महिला को उसके परिजनों से मिलाया। 25 मई को नगला चींटा के पास घायल अवस्था में मिली महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस की लगातार खोजबीन और तकनीकी प्रयासों से महिला की पहचान बिहार के कटिहार निवासी फूलवती के रूप में हुई।