अरनोद: जिले की पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र में 3 किलो 467 ग्राम अवैध अफीम की जब्ती की, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 बालक डिटेन
जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जिला स्पेशल टीम और पुलिस थाना कोटड़ी व देवगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 3 किलो 467 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख 34 हजार रुपए बताई गई