चकरनगर: प्रशिक्षण के दौरान जवान साहिल तोमर का निधन, महुआसूंडा गांव में शोक की लहर
भरेह थाना क्षेत्र के ग्राम महुआसूंडा निवासी युवा जवान साहिल तोमर पुत्र मुन्ना तोमर का प्रशिक्षण के दौरान निधन हो गया। शनिवार दोपहर 4बजे उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा,जिसे देखकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।साहिल के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण,रिश्तेदार शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।