खिलचीपुर: खिलचीपुर में शिक्षकों का प्रदर्शन, विधायक निवास पर सौंपा ज्ञापन, कहा- टीईटी अनिवार्यता से मानसिक तनाव बढ़ा
खिलचीपुर में शनिवार की शाम, 4बजे के लगभग अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रांतीय संयोजक के नेतृत्व में लगभग 500 शिक्षक-शिक्षिकाएं सड़क पर उतरे और नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी के निवास तक पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।