राघोगढ़: जामनेर में विवाहित महिला से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | May 16, 2026 राघोगढ़ के जामनेर थाना पुलिस ने रेप का आरोपी पकड़ा है। 16 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 14 मई 2026 को एक विवाहित महिला ने आरोपी ब्रजमोहन धाकड़ ग्राम चौड़ाखेड़ी पर 12, 13 मई 2026 की रात घर में घुसकर रेप करने की रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर 14, 15 मई 2026 की रात मुखबिर सूचना पर आरोपी ब्रजमोहन धाकड़ को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।