हमीरगढ़: हमीरगढ़ में नागरिकों ने जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, रोड लाइट और मेला विकास की मांग की
हमीरगढ़। नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नागरिकों ने एसडीएम व अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन दिया। श्मशान घाट रोड पर रोड लाइट लगाने की मांग की गई, क्योंकि बनास नदी मार्ग से रोज हजारों लोग गुजरते हैं और रात में अंधेरे से परेशानी होती है। दो माह बाद होने वाले तेजाजी मेले की मांग उठाई।