फतेहपुर: डोलेपुर गांव की नहर की खांदी कटने से सैकड़ो बीघा फसल बर्बाद, किसानों का हाल बेहाल, हुसैनगंज के डोलेपुर गांव का मामला
फ़तेहपुर जिले के डोलेपुर गांव में नहर की खांदी कटने से किसानों की सैकड़ो बीघा फसल बर्बाद हो गई वहीं गांव के अंदर पानी घुस गया। स्थानीय लोगो ने नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया। नहर विभाग के अधिकारियों के समय से न पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित है उनका कहना है जल्द से नहर की खांदी को बंद कराए नही तो गांव के लोग परेसान हो जाएंगे ।