फतेहपुर: पति से झगड़ा कर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, महिला जिला अस्पताल में भर्ती, राधानगर के खुशुवन्त राय नगर मोहल्ले का मामला
फ़तेहपुर जिले के खुशुवन्त राय नगर मोहल्ले में पति की डांट से छुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को परिजनो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति की माने तो वह प्राइवेट नौकरी करता है उंसने मामूली बात को लेकर पत्नी को डांट दिया जिससे आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।