चूरू: चूरू पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले का किया खुलासा, एक महिला को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 7, 2026 चूरू। जिले में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। आरोप है कि महिला ने एक व्यक्ति को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई।