बांका: 9 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Jun 24, 2026 बांका सदर थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 9 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बुधवार की दोपहर 1:00 बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर दो युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों का मेडिकल जांच कर कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।