करनैलगंज: सर्वांगपुर ग्राम पंचायत में बिजली विभाग का ओटीएस कैम्प लगा, लोगों को मिला लाभ
सर्वांगपुर में बिजली विभाग की तरफ से ओटीएस कैप्म लगाया गया। बुधवार 4 बजे अवर अभियंता आदर्श ओझा ने बताया कि सर्वांगपुर गांव में वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत कैम्प लगाकर एक मुश्त योजना के जरिए 100% तक कि छूट उपभोक्ताओं को दी गयी है। विभाग के कर्मचारियों ने सर्वांगपुर गांव के प्रत्येक घरों पर जाकर एक मुश्त समाधान के बारे में बताकर उसका लाभ लोगों को दिलाया है।