बहराइच: बीएसएनएल कार्यालय के पास ठेला लगाने वाले व्यक्ति से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बहराइच बीएसएनएल कार्यालय यानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास गुरुवार को एक ठेला व्यवसाय से मारपीट करने के मामले में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात ने शुक्रवार शाम को बताया कि तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।