बहराइच: राज्य सूचना आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में कहा, आरटीआई एक्ट के प्रावधानों का पालन अपरिहार्य है
शनिवार को राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का पालन अपरिहार्य है। जन सूचना अधिकारियों को इसके प्रति गंभीरता दिखाई चाहिए। राज्य सूचना आयुक्त ने बहराइच निरीक्षण गृह में जन सूचना अधिकारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि आवेदकों को निर्धारित अवधि में ही सूचना प्रदान करनी चाहिए।