बहराइच: अंटहवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंटहवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। रुपईडीहा पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।