बहराइच: टेलीफोन एक्सचेंज के पास बाइक में आग लगाने और मारपीट के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया: अपर पुलिस अधीक्षक नगर
कलेक्टर कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के निकट चाट के ठेले पर हुए विवाद के बाद बाइक में आग लगाने व मारपीट करने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए शुक्रवार सुबह बताया है कि इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मामले की तफतीश की जा रही है।