बीरपुर: दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में, वीरपुर में एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका
दिल्ली में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को दोपहर करीब दो बजे वीरपुर में (एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दिल्ली में हुई पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जताई।