रायसेन: सीजन में पहली बार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
Raisen, Raisen | Apr 28, 2026 रायसेन में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां तापमान का असर और अधिक महसूस हो रहा है, जिससे शहर भट्टी की तरह तपता नजर आ रहा है। इस सीजन में पहली बार सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा छा गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना म