जगाधरी: विकास नगर के पास घर लोट रही महिला की सोने की चेन छीनकर मोटरसाइकिल सवार दो लड़के हुए फरार मामला दर्ज
कंसापुर की रहने वाली जानकी शर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया वह घर आ रही थी। जैसे ही वह विकास नगर के पास पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों ने उसके गले से सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया मगर वह भागने में कामयाब रहे। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।