#मिर्जापुर में दिनदहाड़े #दुकान से गैस #चूल्हा उठा ले गया #चोर, वारदात #CCTV में #कैद
*लालगंज, मिर्जापुर*: लहंगपुर बाजार में बुधवार दिन में 11 बजे केवला प्रसाद आर्नामेन्ट की दुकान के बाहर से गैस चूल्हा चोरी हो गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई। युवक बेझिझक दुकान के बाहर रखा गैस चूल्हा उठाकर फरार हो गया।
दुकानदार आशीष सोनी ने लहंगपुर चौकी में तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि क्षेत्र में पहले रात में चोरी होती थी, अब दिनदहाड़े वारदात से दुकानदारों में दहशत है।
गौरतलब है कि हाल ही में शिवजी ज्वेलर्स से लाखों की चांदी और बामी गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदातें भी CCTV में कैद हुई थीं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी।