महोबा: मामना गांव में पति और ससुरालियों ने महिला के साथ की मारपीट, महिला ने थाने में की शिकायत, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
Mahoba, Mahoba | Apr 8, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मामना गांव निवासी 35 वर्षीय मानकुंवर पत्नी देवीचरण ने बताया कि रात में वह अपनी झोपड़ी में बच्चों के साथ सो रही थी तभी पति और ससुरालिजन गाली गलौज देने लगे।गाली देने से मना करने पर सभी ने मिलकर मारपीट कर दी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही मारपीट करने लगे थे।फिलहाल पुलिस ने घायल महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।