औराई: अमनौर बाजार में मोबाइल दुकान की छत काटकर ₹15 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के अमनौर बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में छत काटकर करीब 15 लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रविवार देर रात करीब दस बजे एक और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।