शिवपुरी नगर: अकाझिरी में कचरे की दवा से नष्ट हुई किसान की 10 बीघा गेंहू की फ़सल, दुकानदार पर कार्यवाही के लिए कलेक्टर से की शिकायत
ग्राम अकाझिरी में रहने वाले दीपक चंदेल पुत्र आशाराम चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया की उसने अपने खेत में कचरा मारने की दवा अग्रवाल कृषि सेवा केन्द्र खतौरा से खरीदी थी। जब उसने कचरा मारने की दवा का छिड़काव अपने खेत में किया तो उसकी 10 बीघा जमीन में खड़ी गेंहू की फसल नष्ट हो गई। जिसकी शिकायत उसने कलेक्टर से करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।