शिवपुरी नगर: शगुन वाटिका में चौकीदारी का काम करने वाले पति पत्नी के साथ 8-10 लोगों ने मिलकर की मारपीट, एसपी से शिकायत
शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र के शगुन वाटिका में चौकीदार का काम करने वाले रिंकू परिहार पुत्र बच्चू परिहार ने जानकारी देते हुए बताया की बीती रात 8-10 लोग रूम मांगने आए। जहां उसके द्वारा सेठ से परमिशन लेने की बात कही। जिस पर 8-10 लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जब उसकी पत्नी उसको बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।