शिवपुरी नगर: डोमा पंचायत की सरपंच ने सचिव पर लगाया अन्य सचिव को चार्ज न देने का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
डोमा पंचायत की सरपंच ने बताया की सचिव को कार्यालय जिला पंचायत शिवपुरी के द्वारा 12.01.2024 को हटवाये जाने हेतु आदेश जारी हो चुका है। लेकिन उक्त सचिव द्वारा अन्य सचिव को चार्ज न दिये जाने से कार्य प्रभावित हो रहा हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने ज़िला पंचायत सीईओ से की पर सुनवाई ना होने पर आज कलेक्टर से कार्रवाई की गुहार लगाई है।