बहराइच: गगनचक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
दरगाह थाना क्षेत्र गगनचक टोल टैक्स के पास श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के रामपुर कटेल निवासी बाइक सवार संजय गौतम 24 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार किसी काम से आया था। वापस जाते समय हादसा हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है