धौलपुर: जानलेवा हमले के मामले में 7 दोषियों को अपर जिला एवं सेशन कोर्ट ने सुनाई 10-10 वर्ष के कारावास की सजा, लगाया अर्थदंड
अपर जिला सेशन न्यायालय धौलपुर ने करीब 7 साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने सात आरोपियों को 10-10 वर्ष के कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा मंगलवार को शाम में सुनाई है। मामला नवंबर 2018 का कौलारी थाना क्षेत्र धौलपुर का है। जिसमें परिवादी देवेंद्र कुमार पुत्र रोशन लाल त्यागी निवासी हटिया पुरा ने कौलारी थाने में पुरानी रंजिश के चलते जान स