धौलपुर: चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद धौलपुर प्रशासन अलर्ट पर
कोटा बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आज मंगलवार को नदी का जलस्तर 130.30 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान 130.79 मीटर के बेहद करीब है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है।