धौलपुर: कोटा बैराज के 12 गेट खोलकर चंबल नदी में छोड़ा 2 लाख क्यूसेक पानी, कल रात तक धौलपुर जिले में बढ़ेगा जलस्तर
हाडोती क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार को कोटा बैराज के गेट खोलकर चंबल नदी में पानी छोड़ा गया है। जिससे चंबल नदी में पानी का बहाव तेज होने लगा है। हालांकि इस पानी को धौलपुर जिले तक आने में करीब 36 घंटे का समय लगेगा। ऐसे में मंगलवार की रात तक धौलपुर जिले में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा। सिंचाई विभाग धौलपुर के एईएन विवेक बंसल ने बताया कि कोटा ब