बागपत: टटीरी के जंगल में चोरों ने 8 किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए स्टार्ट, केबिल आदि लाखों का सामान किया चोरी
Baghpat, Bagpat | Apr 17, 2026 कस्बा टटीरी निवासी किसान अमन सिंह उर्फ़ बिट्टू ने शुक्रवार की सुबह करीब साढे आठ बजे जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा टटीरी के जंगल में गुरुवार की देर रात चोरों ने अलग अलग स्थानों पर लगे करीब आठ किसानों की नलकूपों को निशाना बनाते हुए स्टार्ट, केबिल, कापर की लेट आदि लाखों का सामान चोरी कर ले गए। जब किसान अपने अपने नलकूपों पर पहुंचे, तब चोरी की घटना पता चला।