संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने बगही गांव का किया निरीक्षण
मीरजापुर, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने संभावित बाढ़ को लेकर तहसील चुनार के *बगही गांव व संपर्क मार्ग* का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान SDM चुनार ने बताया कि क्षेत्र में 13 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
डीएम ने दिए सख्त निर्देश:
- बाढ़ चौकियों को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए
- राहत शिविरों में भोजन, पशुओं के चारे की व्यवस्था पहले से रहे
- प्रकाश, टॉर्च, छाता और नावों की पर्याप्त व्यवस्था हो
- किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई हो
डीएम ने ग्रामीणों से बात कर पूर्व में आई बाढ़ की जानकारी ली और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय हर प्रभावित व्यक्ति तक समय से राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस दौरान CDO विशाल कुमार, SDM चुनार अनेग सिंह, ग्राम प्रधान रेशू पटेल समेत अधिकारी मौजूद रहे।