ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर
⚡ जंगी रोड पर बीच सड़क गिरा बिजली का पोल, बड़ा हादसा टला
मिर्जापुर। लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार की सुबह जंगी रोड पर सड़क के बीचों-बीच लगा बिजली का पोल अचानक टूटकर गिर गया। पोल गिरने से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि हादसे के समय पोल की चपेट में कोई व्यक्ति या वाहन नहीं आया और बड़ी घटना होने से टल गई।
बारिश के कारण पोल के कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद बिजली विभाग से जल्द पोल हटाने और विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित करने की मांग की जा रही है।
#BreakingNews #Mirzapur #जंगीरोड #बिजली_का_पोल #बारिश #TodayMirzapur