मेरठ में प्रदर्शन उग्र, SSP की कार्रवाई चर्चा में, लाठीचार्ज के बीच प्रदर्शनकारी हिरासत में #वायरल #वीडियो #News #reporting/ #awareness
#मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और दलित समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क खाली कराने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क जाम करने और माहौल खराब करने वालों की वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।