मुरार: नाबालिग से शादी का झांसा देकर 6 साल तक करता रहा शोषण, युवती की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में केस
Morar, Gwalior | Jun 12, 2026 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग अवस्था से युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात दर्ज हुए इस मामले की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 9 बजे दी। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।