जोशियाड़ा: वार्ड 02 कलेक्ट्रेट कॉलोनी में जलभराव रोकथाम के लिए कार्य पुनः शुरू
पालिका परिषद बाड़ाहाट के वार्ड 02 कलेक्ट्रेट कॉलोनी में जलभराव समस्या हेतु चल रहा कार्य पूर्व में कार्य की गुणवत्ता में कमी एवं लापरवाही के चलते रोक दिया गया था । पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पूर्व में कार्य कर रही टीम बदल कर पुनः नए सिरे से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है । लंबे समय से इस कार्य हेतु कलेक्ट्रेट कालोनी के निवासियों द्वारा मांग की जा रही थी।