बड़ौत: बावली गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में युवक की मौत, सिर पर बैट से हमले का आरोप
Baraut, Bagpat | Jun 6, 2026 बावली गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि खेल के दौरान युवक राशिद के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली में इलाज के दौरान राशिद ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल है। घटना के बाद आरोपी युवक अपने घरों पर ताले लगाकर फरार बताए जा रह