आगरा: NRI सिटी के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसीपी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Mar 28, 2025 थाना ताजगंज पुलिस ने NRI सिटी के पास 10000 के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, एसीपी ने बताया है कि अभियुक्त थाना ताजगंज में लूट, छिनैती, डकैती के 4 मुकदमों में वांछित था, पुलिस ने इसके ऊपर 10000 का इनाम में घोषित किया था, इसके कब्जे से 1 तमंचा, 2 मोबाइल फोन एवं कुछ कैश बरामद हुआ है, पूरी जानकारी एसीपी ताज सुरक्षा ने दी है।