रफीगंज: रफीगंज शहर के डाक बंगला के समीप मारपीट में एक युवक घायल , पांच बने नामजद
रफीगंज के डाक बंगला के समीप मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। मुख्य बाजार सिनेमा हॉल के समीप निवासी सुनैना देवी ने रफीगंज थाना में FIT कराई है। सोमवार संध्या 6 बजे सुनैना देवी ने बताया कि 28 जून की संध्या करीब 6 बजे उनका पुत्र आयुष शर्मा बारात में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान डाक बंगला के समीप आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।